हिंदी
मेरठ: थाना पल्लवपुरम इलाके के दुल्हेड़ा में 12 घंटे के अंदर यहां दूसरी बार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया है जबकि एक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
फरार बदमाश की तलाश जारी है। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश सलमान पर एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुक़दमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी सलमान पहले भी जेल जा चुका है।
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने कुछ संदिग्धों को रूकने के लिए बोला दो शातिर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद भागने लगे। पुलिस इन बदमाशों का पीछा करने लगी और जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया।
Published : 3 January 2019, 9:52 AM IST
No related posts found.