हिंदी
मेरठ: उत्तरप्रदेश के मेरठ में बुढ़ाना गेट स्वामी पाड़ा के पास आज दिन में मस्जिद के अंदर मौलवी के साथ कुछ लोगों ने नाबालिग किशोरी को स्कूल ड्रेस में देखा और इसका विरोध शुरू किया तो मौलवी लड़की को छोड़कर मस्जिद के पीछे के गेट से भागने लगा। लोगों ने वहां भी उसका पीछा किया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई।

बदा दें कि लोगों ने जब कोतवाली जाकर धार्मिक नारे लगाए तो सीओ ने सभी को लाठी लेकर खदेड़ दिया। इसके बाद भाजपा के नेताओं के साथ कई मुस्लिम सीओ से भिडऩे लगे। पुलिस ने किसी तरह से मामले पर नियंत्रण किया। पुलिस ने मौलवी को मस्जिद के पिछले गेट से बाहर निकाला और कोतवाली ले गई। कोतवाली में मौलवी के समर्थन में शहर काजी के साथ ही शहर नायाब भी पहुंचे। इसके साथ ही नाबालिग लड़की को भी उसके घर पर भेजा दिया गया।
Published : 1 May 2017, 6:08 PM IST
No related posts found.