
महराजगंजः कोलकाता के लाल बाजार स्थित मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर नर्स के साथ दुष्कर्म और उसके बाद जघन्य हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर जनपद के चिकित्सकों में गुस्सा साफ दिखाई दिया। एक हॉस्पिटल के करीब 200 मेडिकल स्टाफ ने हाथ में तख्तियां लेकर जस्टिस की मांग करते हुए सड़क पर रैली निकाली।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय से मेन चौक तक मार्च निकाला गया। हाथों में तख्तियां लेकर निकले मेडिकल स्टाफ ने "आखिर कब तक, स्टाप रेल", "वी वांट जस्टिस" आदि स्लोगनों के माध्यम से नारेबाजी की गई।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सीईओ डॉक्टर एस एम रफीक, डॉ धनंजय, डॉ अब्दुल गफ्फार, डॉ अभिनव मिश्रा, डॉक्टर पीयूष मिश्रा, डॉ जियाउद्दीन सहित अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
Published : 16 August 2024, 6:36 PM IST
Topics : Doctors Strike Justice Kolkata kolkata Rape Case Medical कोलकाता दुष्कर्म प्रदर्शन महराजगंज हास्पिटल