हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें कहा गया है कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत से 92 प्रतिशत के बीच रहा।
आईएमडी ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Published : 22 June 2023, 9:06 PM IST
No related posts found.