
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा ने जेल भरो अभियान का ऐलान किया है। जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आये। यहां तौकीर रजा के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन हो रहा है और स्थिति तनावपूर्ण होती दिख रही है। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सड़कों पर हंगामे की भी खबर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद है।
श्यामगंज बाजार में पत्थरबाजी की खबर है। पत्थरबाजी में कुछ लोगों को चोटें आई है, जिनको इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। हालांकि भारी पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के चलते स्थिति नियंत्रण में है। तौकीर रजा के जेल भरो आह्वान के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया मैदान से लोग सड़कों पर उतर आये।
यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मौलाना तौकीर रजा ने फिर से गिरफ्तारी देने पर अड़ गए।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने तौकीर रजा के घर को घेर लिया है। ज्ञानवापी मामले में जिला कोर्ट का फैसला आने के बाद तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी।
Published : 9 February 2024, 3:56 PM IST
Topics : bareilly Maulana Tauqeer Raza Supporters आईएमसी नेता उत्तर प्रदेश तनावपूर्ण प्रदर्शन बरेली मौलाना तौकीर रजा