हिंदी
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ से गुरुवार शाम को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आयी है। कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव में शादी समारोह में गए 12 साल के बच्चे का अज्ञात लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, लेकिन बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंच गई। घटना से गाँव मे सनसनी फैल गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव का है।
जानकारी के अनुसार बच्चा अपने परिजनों के साथ शादी समारोह मे गया था। इस बीच अज्ञात लोग उसे कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने किसी सुनसान जगह पर ले गए। आरोपियों ने पहले बच्चे पर बेहोशी की इंजेक्शन लगाया और उसके बाद धारधार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
सीओ गणेश दत्त मिश्र ने बताया कि देवकली विशुनपुर में चंद्रशेखर यादव के लड़के सत्यम यादव जिसकी उम्र 12 वर्ष है, रामधन यादव के यहां शादी में गया था। शाम को दो अज्ञात व्यक्ति आये और उसको लेकर कोल्ड्रिंग की दुकान पूछते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर के उसका गुप्तांग काट दिए।
उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। पुलिस ने बच्चे की निशानदेही पर घटना स्थल से सिरिंज और चाकू बरामद किया है। पुलिस मामले में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
Published : 26 April 2024, 1:47 PM IST
Topics : Cut Mau private part teenager उत्तर प्रदेश काटा किशोर प्राइवेट पार्ट मऊ
No related posts found.