हिंदी
मऊ: कांग्रेस नेताओं में अचानक बड़ी फूट पड़ गई है। मामला यहां तक पहुंच गया की कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक शहर कोतवाली में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम और युवा अध्यक्ष विवेक सिंह सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस युवा के अध्यक्ष विवेक सिंह से विवाद के बाद पार्टी नेताओं में विवाद गहराया। कांग्रेस की बैठक के दौरान नेताओं में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था।
जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में कांग्रेस के युवा अध्यक्ष विवेक सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि धारा 323, 504, 506 के तहत पार्टी के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अब देखने वाली बात यह है कि यह मामला अब कहां जाकर रुकता है और पुलिस इसमें क्या कार्रवाई करती है।
Published : 12 June 2024, 6:47 PM IST
Topics : Congressmen Division election results Mau उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता फूट मऊ लोकसभा चुनाव नतीजा
No related posts found.