हिंदी
मऊ: जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 6 साल के मासूम बच्चे का मंगलवार को शव बरामद किया गया। बच्चे का शव रेल पटरी के किनारे पडा मिला। मृतक बच्चे का सिर कुचला हुआ मिला। बच्चे की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक दो दिन पहले ही जीआरपी थाने में पुलिस ने 6 साल के अंश कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को बच्चे का शव रेल पटरी के किनारे पडा मिला। मृतक बच्चे के सिर को कुचला गया था।
सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चे की मौत को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published : 23 April 2024, 7:10 PM IST
No related posts found.