मऊ: सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 95 घरों सहित सपा के राष्ट्रीय सचिव का शोरूम भी चपेट में आया

मऊ में नदी किनारे की ग्रीन लैंड से अतिक्रमण हटाने के क्रम में प्रशासन ने करीब 95 घरों को तोड़ दिया। इसी क्रम में सपा नेता के शोरूम पर भी बुलडोजर चला दिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 July 2024, 4:33 PM IST
google-preferred

मऊ: कोतवाली थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर नदी के किनारे की ग्रीन लैंड को खाली कराने हेतु प्रशासन द्वारा कल से अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज सपा के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान के शोरूम को भी ज़मीदोज़ कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने बताया जमीन को खाली करवाकर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर ग्रीन लैंड को घेरकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार करीब 95 मकानों को हटाया गाया। कई लोगों ने नदी के किनारों अतिक्रमण कर मकानों व दुकानों का निर्माण कर लिया था। जिसके कारण नदी भी प्रभावित हो रही है। साथ ही नदी किनारे ग्रीन लैंड की सुंदरता भी खराब हो रही है।   

आपको बताते चलें नदी किनारे अतिक्रमण कर बड़े-बड़े शोरूम खोल दिए हैं। कई सालों से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान के शोरूम पर भी बुलडोजर चलाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के पास आवास नहीं है, उन लोगों को काशीराम आवास योजना के तहत आवास दिए जा रहे हैं।

सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी किनारे की जगह में निर्माण नहीं किया जा सकती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सभी लोगों को पहले से नोटिस दिए जा चुकें है। कई लोगों से खुद से निर्माण हटा लिए थे। बाकि लोगों के निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है। 

Published : 
  • 9 July 2024, 4:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement