हिंदी
मऊ: जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव में 12 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, प्रेमी ने प्रेमिका के भाई का प्राइवेट पार्ट काटा था।। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार प्रेमिका की मां के द्वारा प्रेमी के साथ लड़की की गुपचुप तरीके के कथित तौर पर शादी तय की गई थी। दोनों एक दूसरे से बात भी करते थे।
इसकी जानकारी जब पीड़ित बच्चे को हुई तो उसने अपने पिता को जानकारी दी थी। जिसके बाद प्रेमी और प्रेमिका की बातचीत बन्द हो गई थी। जिससे नाराज़ होकर प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वहीं कोपागंज थाने की पुलिस ने प्रेमी सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने बताया कि प्रेमिका से बात बंद होने से नाराज होकर प्रेमी ने यह खतरनाक कदम उठाया।
Published : 5 May 2024, 6:23 PM IST
Topics : lover Mau private part उत्तर प्रदेश प्राइवेट पार्ट प्रेमिका प्रेमी मऊ
No related posts found.