हिंदी
मऊ: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रदेश में सियासत शुरु हो गई है। कोई उसे गरीबों का मसीहा कह रहा है तो कोई क्रांतिकारी की संज्ञा दे रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार योगी सरकार में पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार को गरीबों का मसीहा बताया है। ओम प्रकाश राजभर के इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश जताया है।
वही भाजपा कार्यकर्ता आलोक सिंह ने मुख्तार अंसारी को मसीहा कहने पर नाराजगी जताई है। फिलहाल इस बयान से चुनाव में कितना असर पड़ेगा यह तो समय बताएगा, फिलहाल ओमप्रकाश राजभर के बयान से उनके बेटे अरविंद राजभर पर लोकसभा चुनाव में मुसीबत बन सकती है।
Published : 31 March 2024, 5:07 PM IST