
मऊ: जनपद के कोपागंज क्षेत्र में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गेहूं के खड़ी फसल वाले कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
भीषण आग के कारण लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग रईसा गांव से कसारा गांव तक जा पहुंची। गांव वालों के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नही पहुंचने के कारण गेहूं का भारी नुकसान हुआ है। आग से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा।
Published : 7 April 2024, 4:26 PM IST