हिंदी
नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को सुबह एक फैक्टरी में आग लग गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब साढ़े दस बजे बवाना की एक दो-मंजिला इमारत से फोन आया और आग लगने की सूचना दी गई। कम से कम 26 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग पहली मंजिल से शुरू हुई और जल्द ही इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने का काम जारी है।’’
Published : 18 October 2023, 3:01 PM IST
Topics : आग नयी दिल्ली फायर बिग्रेड फैक्टरी बवाना बाहरी दिल्ली
No related posts found.