हिंदी
पटना: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन के पास भीषण आग लग गई। आग जंक्शन के पास स्थित एक होटल में लगी है। होटल में कई लोगों को फंसे होने की आशंका है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलंबर के पास एक होटल में अबसे थोड़ी देर पहले भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है।
पटना जंक्शन के पास भीषण आग
➡️पटना जंक्शन के एक होटल में लगी भीषण आग
➡️फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
➡️होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
➡️राहत और बचाव अभियान जोरों पर #Bihar #PatnaJunction #Fire pic.twitter.com/O0xKNIRAML— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 25, 2024
राहत और बचाव कार्य जोरों पर जारी है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आग के कारण चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है।
Published : 25 April 2024, 12:11 PM IST
Topics : पटना पटना जंक्शन बिहार भीषण आग होटल
No related posts found.