
मुंबई: मराठा आरक्षण के लिये आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को नवी मुंबई पहुंचे।
जरांगे और मराठा आरक्षण की मांग करने वाले अन्य कार्यकर्ता सुबह करीब पांच बजे मोटरसायकिल, कार, जीप, टेम्पो और ट्रक से मुंबई के बाहरी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति (APMC) पहुंचे।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, जरांगे अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए कुन्बी (अन्य पिछड़ा वर्ग) दर्जे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ठाणे में आठ बंधुआ मजदूरों को बचाया गया, ईंट भट्ठा मालिक पर मामला दर्ज
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर शहर में भूख हड़ताल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद जरांगे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह 26 जनवरी को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण आंदोलन ‘निर्णायक चरण’ में पहुंच गया है
जरांगे ने कहा कि मराठा आंदोलन से गणतंत्र दिवस पर होने वाला कोई भी कार्यक्रम बाधित नहीं होगा। मुंबई में आयोजकों ने घोषणा की कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजाद मैदान में झंडा फहराया जाएगा।
Published : 26 January 2024, 10:35 AM IST
Topics : Manoj Jarange Maratha reservation Movenment Mumbai आंदोलन मनोज जरांगे मराठा आरक्षण मुंबई समर्थकों