Rail Roko Andolan: किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट, देखिये लिस्ट

तीन कृषि कानूनों समेत लखीमपुर हिंसा के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज देशव्यापी रेल रोको आंदोलन चलाया जा रहा है, जिस कारण कई ट्रेनें रद्द कर दई गईं हैं जबकि कई के रूट डायवर्ट हैं। देखिये लिस्ट

Updated : 18 October 2021, 11:08 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों समेत यूपी में गत दिनों हुई लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आज देश भर में रेल रोको अभियान चलाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में किसान रेल ट्रैक्स पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन को रोक दिया है, जबकि कुछ ट्रैनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय रेलवे से ट्रेनों की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा का प्लान करें। 

भारतीय रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों का रद्द कर दिया गया है और जिनके रूट डायवर्ट किये गये हैं, उनकी सूची नीचे दी जा रही है। यात्रियों को ज्यादा विवरण के लिये रेलवे से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

•    लखनऊ जं. से 18 अक्टूबर, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05086 लखनऊ जं.-मैलानी विशेष गाड़ी सीतापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
•    मैलानी से 18 अक्टूबर, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05085 मैलानी-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी सीतापुर से चलायी जायेगी।
•    बहराईच से प्रस्थान करने वाली 05361 बहराईच-मैलानी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
•    नानपारा से प्रस्थान करने वाली 05358 नानपारा-बहराईच निरस्त रहेगी।
•    मैलानी से प्रस्थान करने वाली 05362 मैलानी-बहराईच निरस्त रहेगी।
•    बहराईच से प्रस्थान करने वाली 05357 बहराईच-नानपारा निरस्त रहेगी।
•    लखनऊ जं. से  प्रस्थान करने वाली 05086 लखनऊ जं.-मैलानी विशेष गाड़ी सीतापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
•    मैलानी से प्रस्थान करने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी लखनऊ जंक्शन से चलायी जायेगी।
•    मैलानी से प्रस्थान करने वाली 05085 मैलानी-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी सीतापुर से चलायी जायेगी।
•    गोरखपुर से  प्रस्थान करने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट किया गया।
•    गोरखपुर से 17 अक्टूबर,2021 को प्रस्थान करने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट किया गया।

Published : 
  • 18 October 2021, 11:08 AM IST

Related News

No related posts found.