हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज क्षेत्र के नील गाय के आतंक से कई लोग घायल हो गए है। बंजरहा सोनबरसा, अचलगढ़ और मिश्रौलिया के गांवों में नील गायों का भारी आतंक देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय जब लोग खाना खाने के बाद सो जाते हैं, तब ये जंगली जानवर आधी रात को घर में घुस कर हमला बोलती है और जो भी सामने आता है, उसे उठाकर और पटक कर गंभीर रूप से घायल कर देती है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नील गाय अब तक एक ही गांव में चार लोगों को अपना शिकार बना चुकी है, जिसमें दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं।
इस मामले में भगवान दास सहित अन्य लोगों ने डाइनामाइट न्यूज से अपनी पीड़ा को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारे परिजन घर के बरामदे में सोये थे। रात एक बजे नील गाय ने हमला कर दिया और भगवान दास के पिता ठाकुर प्रसाद को बुरी तरह से रौंद कर घायल कर दिया।
नील गाय के हमले से ठाकुर प्रसाद को काफी गंभीर चोटें आई है।
ग्रामीणों ने बताया की नील गाय के आतंक के कारण वे सभी गांव के गरीब किसी तरह से अपनी रोजमर्रा की चीजें जुटाने में असमर्थ हैं। फिर इलाज कहां से करवा सकते हैं। गांव वालों का यह भी कहना है कि हम लोगों ने यहां के सभी जनप्रतिनिधियों से लेकर वन विभाग के अधिकारियों से भी अपनी शिकायत का लेकिन कई दिन बीत गए और अभी तक किसी ने कुछ नहीं किया।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन उन्हें नील गाय की समस्या से जल्दी ही निजात दिलाये। ऐसा नही हुआ तो वे सभी बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
Published : 7 January 2024, 3:30 PM IST
No related posts found.