हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी मनोज तिवारी के 159 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है। घटना के वक्त मनोज तिवारी अपने घर पर नहीं थे। इस हमले में उनके घर में मौजूद दो सहयोगी घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले की जानकारी मनोज तिवारी ने घटना के बाद खुद ट्वीट करके दी।


बता दें कि हमला रविवार देर रात हुआ। हमलावरों ने रात को करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। यह पूरी वारदात घर के सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर 7-8 की संख्या में थे। हमला करने के पीछे का कारण तो नहीं पता लेकिन वो लोग काफी हिंसक लग रहे थे और उन्हें पुलिस का भी डर नहीं था। फिलहाल पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
Published : 1 May 2017, 12:55 PM IST
Topics : अरेस्ट आवास दिल्ली पुलिस बीजेपी बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी
No related posts found.