हिंदी
नई दिल्ली: भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। 50 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर कर ये खुशखबरी दी है।
मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ अस्पताल से एक फोटो शेयर करके ट्विट किया है। मनोज तिवारी ने लिखा है “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।”
इससे पहले मनोज तिवर ने पिछले महीने ने पत्नी की गोद भराई की रस्म का एक वीडियो शेयर किया था। तब खुलासा हुआ था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं. लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। अब मनोज की इस पोस्ट के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है।
Published : 12 December 2022, 6:01 PM IST
Topics : अस्पताल आई सरस्वती नई दिल्ली बने पिता भाजपा मनोज तिवारी सांसद
No related posts found.
No related posts found.