हिंदी
इंफाल:मणिपुर के कांगपोपकी जिले में कथित तौर पर प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों के सदस्यों ने कुकी-जो समुदाय के तीन जनजातीय लोगों की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया। यह गांव पहाड़ों में स्थित है और यहां जनजातीय लोगों का प्रभुत्व है।
मणिपुर में तीन मई से बहुसंख्यक मेइती और जनजातीय कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं और अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
Published : 12 September 2023, 12:31 PM IST
No related posts found.