हिंदी
इंफाल: मणिपुर के सेरौ इलाके में विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्वीट कर बताया कि घायलों को मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है।
मुख्यालय ने यह भी कहा कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ट्वीट के अनुसार, ‘‘ मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, बीएसएफ तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पांच-छह जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’’
Published : 6 June 2023, 3:42 PM IST
Topics : असम राइफल्स इंफाल गोलीबारी जवान की मौत जवान घायल बीएसएफ मणिपुर विद्रोहि
No related posts found.