
इंफाल: मणिपुर के कांगपोकपी जिले के मोल्हाम कुकी गांव से चार दिन पहले लापता हुआ 35 वर्षीय ग्राम स्वयंसेवक रविवार को मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गोलियों से छलनी निंगथौउजाम मणिसना का शव सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के तलाश अभियान के दौरान रविवार सुबह मिला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात फरवरी को प्रतिद्वंद्वी समुदाय के सशस्त्र सदस्यों के हमले से पूर्वी इंफाल जिले के मोइरांगपुरेल इलाके की रक्षा के दौरान मणिसना लापता हो गया था।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 11 February 2024, 7:42 PM IST
Topics : Manipur missing Village volunteer इंफाल कांगपोकपी जिले मणिपुर मोल्हाम कुकी गांव स्वयंसेवक स्वयंसेवी