हिंदी
इंफाल: मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। मतदान के पहले घंटे यानी बजे तक 49 प्रतिशत मतदान होने की खबर है, जबकि 1 बजे तक 69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
राज्य में दो चरणों में चुनाव में हो रहे हैं। पहले चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके लिए इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर और पहाड़ी जिलों चूड़ाचंदपुर एवं कांगपोकपी में फैले इन इलाकों में 1,643 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
पहले चरण में कुल 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 19,02,562 है जिनमें से 9,28,562 पुरूष और 9,73,989 महिला मतदाता हैं। नए मतदाताओं की संख्या 45,642 है।
कुल 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की दौड़ में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार मुख्यत: यूनाइटेड नगा काउंसिल द्वारा लागू आर्थिक नाकेबंदी और इसे तोड़ने में राज्य सरकार की नाकामी पर फोकस किया है। कथित विकास की कमी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कोषों का दुरुपयोग और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी राजनीतिक पार्टियों ने उठाया है।
Published : 4 March 2017, 10:53 AM IST
Topics : चुनाव पहले चरण मणिपुर मणिपुर चुनाव मतदाता मतदान विधानसभा चुनाव
No related posts found.