नवी मुंबई में पांच लाख रुपये से अधिक की चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति के पास से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 October 2023, 11:07 AM IST
google-preferred

ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति के पास से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजीव प्रकाश पाटिल को बृहस्पतिवार तड़के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में रोका गया। वह दोपहिया वाहन पर आया था और किसी अन्य व्यक्ति का इंतजार कर रहा था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 5.1 लाख रुपये मूल्य की एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पाटिल नेरुल का रहने वाला है और टेम्पो चालक के तौर पर काम करता है।

तुर्भे पुलिस ने पाटिल के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Published : 
  • 20 October 2023, 11:07 AM IST

Related News

No related posts found.