हिंदी
फूलबनी: ओडिशा के कंधमाल जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी व्यक्ति की पीड़ित लड़की के पिता और चाचा ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की हत्या करने के बाद लड़की के पिता और चाचा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह घटना जिला मुख्यालय फूलबनी से लगभग 75 किलोमीटर दूर रायकिया पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में हुयी।
ऐसा आरोप है कि कंक्रीट मिलाने वाली मशीन चलाने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार अपराह्न लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जब वह अपने घर के बाहर थी। आरोपी व्यक्ति छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और अनुबंध के तहत यहां काम करता था।
रायकिया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पात्रा ने बताया कि घटना से गुस्साए लड़की के पिता और चाचा ने आरोपी को लाठियों से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, दोनों ने बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया।
पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 31 July 2023, 8:24 AM IST
No related posts found.