हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता के बाजे कदमताल घाट पर गंगा आरती की शुरुआत की। यह बनारस के घाट पर होने वाली गंगा आरती जैसी होगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बनर्जी ने बताया कि आरती हर शाम की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘गर्मियों में आरती शाम सात बजे, जबकि सर्दियों में शाम छह बजे होगी।’’
बनर्जी ने बताया कि हुगली के किनारे आरती के लिए अस्थायी मंच बनाया जाएगा, जिसे रोज सुबह हटा दिया जाएगा और शाम को आरती से पहले लगाया जाएगा।
Published : 3 March 2023, 10:53 AM IST
No related posts found.