हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जोनाथन माइकी ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
उन्होंने यहां सातवें 'बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने यह न्योता स्वीकार कर लिया है।’’
जोनाथन माइकी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में किलॉग कॉलेज के अध्यक्ष हैं।
Published : 21 November 2023, 9:10 PM IST
No related posts found.