मुंबई में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार, दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान कदाचार करने के मामलें में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Updated : 8 May 2023, 9:36 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान कदाचार करने के मामलें में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को 213 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 83,847 उम्मीदवारों में से कम से कम 78,522 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, लेकिन भांडुप, कस्तूरबा मार्ग, मेघवाड़ी और गोरेगांव में परीक्षा केंद्रों पर कदाचार के मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि जालना के अभ्यर्थी को भांडुप पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि औरंगाबाद के 20 वर्षीय उम्मीदवार को परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के जालना जिले के 24 वर्षीय एक उम्मीदवार को भांडुप स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते समय छोटे से एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करते हुए पकड़ा गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल कर रहे थे जिनमें सिम कार्ड और ईयरफोन लगाने की सुविधा थी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 417 (धोखाधड़ी) और अन्य सुसंगत धाराओं और महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड एवं अन्य उल्लेखित परीक्षा केंद्रों में कदाचार निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

Published : 
  • 8 May 2023, 9:36 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement