Odisha: सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारी भीड़ के बीच मची भगदड़, 10 लोग घायल

ओडिशा में आयोजित होने वाले ‘माल्यबंता महोत्सव’ के दौरान भगदड़ मचने की खबर है। भगदड़ के कारण कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 January 2023, 6:25 PM IST
google-preferred

मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी में दो साल बाद आयोजित कार्यक्रम 'माल्यवंता महोत्सव' के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड महामारी के कारण 'माल्यवंता महोत्सव' का आयोजन दो साल बाद हो रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। 

जानकारी के मुताबिक भगदड़ की यह घटना मंगलवार शाम को मलकानगिरी में के डीएनके मैदान में घटी, जहां बड़े स्तर पर 'माल्यवंता महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा था। बताया जाता है कि जिस मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उसकी क्षमता केवल 20 हजार लोगों की थी जबकि कार्यक्रम में क्षमता से दोगुने लोग पहुंच गये और अत्यधिक भीड़ के कारण हादसा हुआ। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। 

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में उपस्थित गायक मंटू छरिया और असीमा पंडा की एक झलक पाने के लिए लोग धक्‍का-मुक्‍की करने लगे और तभी भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

भारी भीड़ के मची भगदड़ में 10 लोग घायल हो गये। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Published : 
  • 18 January 2023, 6:25 PM IST

Related News

No related posts found.