हिंदी
कुआलालंपुर: मलेशिया के सेलांगोर राज्य में शुक्रवार को भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गयी और12 से अधिक लोग मलबे में फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकानले के लिए बचाव एवं राहत दल युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।
इस बीच ने 37 लोगों को बचा लिया गया।मलेशियाई राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘बरनामा’ के अनुसार स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुए भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग फंस गये।
स्थानीय मीडिया ने विभाग प्रमुख नोराज़म खमीस के हवाले से बताया कि क्षेत्र में एक लोकप्रिय कैंपिंग स्थल पर भूस्खलन हुआ। स्थानीय समयानुसार 2:24 बजे घटना के संबंध में सूचना प्राप्त करने के बाद, अग्निशामकों ने लगभग 3:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचना शुरू किया।
नोराज़म ने कहा कि 37 लोगों को बचा लिया गया है, और शेष लोगों के लिए खोज और बचाव के प्रयास चल रहे हैं। माना जाता है कि वे अभी भी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। कम से कम 12 टीमें जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं।
इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि करीब 100 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। (वार्ता)
Published : 16 December 2022, 11:42 AM IST
Topics : कई फंसे कुआलालंपुर दो लोगों की मौत भूस्खलन मलबे मलेशिया सेलांगोर
No related posts found.