हिंदी
कोलकाता: मंकर संक्रांति के मौके पर गंगासागर में स्नान करने जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं के साथ पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। भीड़ ने साधुओं की जमकर पिटाई कर डाली और उनके कपड़े फाड़ दिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद साधुओं की जान को बचाया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरूवार शाम की है। उत्तर प्रदेश के तीन साधु, एक व्यक्ति और उसके दो बेटे मकर संक्रांति पर स्नान करने के लिए गंगासागर जा रहे थे। इस दौरान पुरूलिया में वे रास्ता भटक गए। उन्होंने वहां से गुजर तीन लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। साधुओं को देखकर लड़कियां चिल्लाते हुए वहां से भाग गईं।
लड़कियों को भागता देख स्थानीय लोगों ने समझा कि साधु लड़कियों का अपहरण कर रहे थे। इसी बात को लेकर भीड़ ने साधुओं को पकड़ा और उन पर हमला बोले दिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। साधुओं के कपड़े भी फाड़ दिये गये। भीड़ ने साधुओं पर लड़कियों के अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से बचाकर तीनों साधुओं को काशीपुर पुलिस स्टेशन ले आई।
Published : 13 January 2024, 11:18 AM IST
No related posts found.