हिंदी
पश्चिम त्रिपुरा: जिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकप) समर्थकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 61 वर्षीय कार्यकर्ता की सोमवार को अगरतला के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तपन कुमार भौमिक सात अन्य भाजपा सदस्यों के साथ पश्चिमी त्रिपुरा जिले के गोरखाबस्ती में माकपा समर्थकों के साथ झड़प में घायल हो गए थे। उस दिन विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सभी आठ घायल भाजपा सदस्यों को अगरतला के जीबीपी (गोविंद बल्लभ पंत) अस्पताल में भर्ती कराया गया। भौमिक के सिर में चोटें आई थीं। उनका ऑपरेशन किया गया था। उनकी आज अस्पताल में मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद चार लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।
Published : 13 March 2023, 8:33 PM IST
No related posts found.