हिंदी
नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव से पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल किया गया। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने इस घोषणा के साथ जारी अधिसूचना में कहा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको नई जिम्मेदारी की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।‘

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके है और उन्हें दिल्ली का जाना-पहचाना चेहरा माना जाता है।
Published : 31 August 2023, 11:16 AM IST
No related posts found.