
जयपुर: राजस्थान सरकार ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार राज की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से ही प्रभावी होगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, उल्लेखनीय है कि बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड द्वारा आठ भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
सूत्रों ने बताया कि लंबित भर्ती परीक्षाओं को समय पर पूरा करवाने व पेपर लीक जैसे प्रकरणों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार बोर्ड की कमान भारतीय पुलिस या प्रशासनिक सेवा के किसी अधिकारी के बजाय सेना में सेवाएं दे चुके व्यक्ति को सौंपी है।
Published : 17 August 2023, 12:08 PM IST
Topics : Alok Raj Major General Rajasthan Staff Selection Board अध्यक्ष आलोक राज नियुक्त मेजर जनरल राजस्थान सरकार