इतिहास में 3 जुलाई.. आज ही के दिन मराठों ने दिल्‍ली पर किया था कब्‍जा

इतिहास में हर दिन का एक अलग ही महत्तव रहता है। इतिहास के पन्नों में वो पल जुड़े रहते हैं, जो एक बड़ा बदलाव बन जाते हैं। ऐसा ही दिन है 03 जुलाई, इस दिन इतिहास से जुड़े कई बड़े बदलाव हुए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर…

Updated : 3 July 2019, 10:44 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1751 - स्वीडन के रसायनशास्त्री एवं खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।

1760 - मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1778 - पर्शिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1819 - अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यू यॉर्क’ शुरू किया।

1876 - मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की।

1886 - न्यू यॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।

1886 - जर्मनी के कार्ल बेंज ने पहली ऑटोमोबाइल ड्राइव किया।

1897 - इटली के वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।

1928 - लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।

1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया।

1962 - फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।

1979 - दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू।

1990 - मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत।

1992 – ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर में पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसद का चुनाव सम्पन्न।

2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन विजेता बनीं।

2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विम्बलडन का मिश्रित जोड़ी का ख़िताब जीता।

2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।

2008 – न्यू याॅर्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।

2012 - इराक में बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 40 घायल।

2013 - मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया। (वार्ता) 

Published : 
  • 3 July 2019, 10:44 AM IST

Related News

No related posts found.