आज ही के दिन वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली

इतिहास के पन्नों में आज के दिन से कई सारी घटनाएं जुड़ी हैं। जिसकी वजह से कई बड़े बदलाव हुए हैं। जानिए आज यानि की 2 जुलाई के दिन कहां-कहां पर क्या-क्य बदलाव हुए थें।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 July 2019, 4:16 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 

1306- दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।

1757- बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या। 
नवाब के शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है।

1916- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया)की स्थापना।

1972- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1985- आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1940- ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कलकत्ता में गिरफ्तार किया।

1940- हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश दिया।

1941- नाजी नरसंहार में लेम्बर्ग में 7000 लोग मारे गए।

1949- वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

1962- सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।

1993- अध्यादेश के जरिए तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड(ओएनजीसी) को कॉरपोरेशन में बदला गया।

2002- हेपेटाइटिस-सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया। (वार्ता)

Published : 
  • 2 July 2019, 4:16 PM IST

No related posts found.