भारतीय और विश्व इतिहास में 11 मई, आज ही के दिन भारत ने राजस्थान के पोखरण में किये थे तीन परमाणु परीक्षण

साल 1998, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने आज ही के दिन राजस्थान के पोकरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था। अचानक किए गए इन परमाणु परीक्षणों से अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देश दंग रह गए थे।

Updated : 11 May 2019, 11:59 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पोखरण-2 11 मई 1998 में पोखरण परीक्षण रेंज पर किये गए पांच परमाणु बम परीक्षणों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। यह दूसरा भारतीय परमाणु परीक्षण था। पहला परीक्षण, कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा (मुस्कुराते बुद्ध), मई 1974 में आयोजित किया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक सख्त बयान जारी कर भारत की निंदा और वादा किया था कि प्रतिबंधों को भी लगाया जायेगा। अमेरिकी खुफिया एजेंसी समुदाय शर्मिंदा था क्योंकि वह परीक्षण के लिए तैयारी का पता लगाने में असफल रहा था।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1752 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।

1784 - मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1814 - प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।

1833 - इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।

1857 - दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।

1857 - स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के अधिकारियों से दिल्ली पर कब्जा कर लिया।

1922 - रेडियो स्टेशन केजीयू का हवाई में प्रसारण शुरू हुआ।

1924 - गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई।

1951 - राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1960 - पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।

1965 - बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।

1985 - इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाॅल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।

1988 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1995 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।

1998 - यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।

1998 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।

2000 - जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।

2002 - बंगलादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।

2007 - इजरायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।

2008 - न्यूयाॅर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

2011 - भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।

2013 - तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।

Published : 
  • 11 May 2019, 11:59 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement