यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डेढ़ दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले: गोरखपुर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर के डीएम बदले गये

आधी रात को यूपी में बंपर तबादले की खबर है। तमाम आईएएस अफसरों के विकेट उड़ गये हैं। इस फेरबदल में कई विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष भी प्रभावित हुए हैं। पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 July 2021, 9:02 AM IST

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी सूची: 

1. गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के स्थान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया है। पांडियन को अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त करने को मंजूरी दे दी गई है। 

2. अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह को मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। 

3. मुजफ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब अलीगढ़ की कमान संभालेंगी। 

4. गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 

5. सहारनपुर विकास प्राधिकरण के प्रेम रंजन सिंह अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। 

6. उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष तैनात किया गया है।

7. लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार वापस ले लिया गया है। 

8. सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह को महानिदेशक स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

9. सहारनपुर के मंडलायुक्त एवी. राजामौलि को हटाकर खाद्य आयुक्त बनाया गया है। 

10. सहारनपुर के मंडलायुक्त पद पर अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम. को तैनाती दी गई है। 

11. खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को निदेशक उद्योग कानपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

12. नगर आयुक्त वाराणसी व काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ गौरांग राठी को अलीगढ़ के नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती की गयी है।

13. सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह को वाराणसी के नगर आयुक्त व काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ के पद पर तैनाती दी गयी है।

14. खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

15. कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

16. देवरिया के सीडीओ शिवशरणप्पा को कानपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।  

17. वाराणसी के सीडीओ मधुसूदन हुल्गी को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है।

 

Published : 
  • 26 July 2021, 9:02 AM IST

No related posts found.