हिंदी
मुंबई: मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक दृष्टिहीन महिला की लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हो गई। वह ट्रेन में दो बोगियों के बीच से पटरियों पर गिर गई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार हुई जब महिला और उसका पति दोनों मुंबई सीएसएमटी जाने वाली लोकल ट्रेन से शिवड़ी स्टेशन पर उतरे।
उन्होंने बताया कि महिला और उसके पति दोनों देख नहीं सकते थे। महिला भिक्षा मांगकर गुजर करती थी।
उन्होंने बताया कि दंपति तेजी से एक बोगी से दूसरी बोगी में जा रहे थे तभी महिला दोनों बोगियों के बीच गिर गई। इससे पहले कोई महिला की मदद कर पाता ट्रेन चल दी और महिला पहियों के नीचे आ गई।
अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Published : 19 October 2023, 10:51 AM IST
Topics : चपेट दृष्टिहीन महिला पुलिस मुंबई मौत लोकल ट्रेन शिवड़ी स्टेशन
No related posts found.