हिंदी
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के चौकिया आरा मार्ग पर कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले में बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी युजवेंद्र सिंह (50) अपने चाचा बजरंगी सिंह, भतीजे मुकुल सिंह, विशाल सिंह तथा भतीजी सोनम सिंह के साथ बनारस गए हुए थे, जहां से रात 1:30 बजे वह घर आने के लिए अपनी कार से चले।
यजुवेंद्र सिंह कार खुद चला रहे थे। शुक्रवार भोर पौने पांच बजे चौकिया आरा मार्ग पर आरा गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गया जिसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना में यजुवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठे बजरंगी सिंह तथा विशाल सिंह को चोटे आई।
Published : 5 April 2024, 4:06 PM IST
No related posts found.