Site icon Hindi Dynamite News

Odisha Bus Accident: ओडिशा के जाजपुर में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 7 की मौत और 40 घायल

पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रही एक बस के ओडिशा के जाजपुर जिले में पुल से गिर गई। इस घटना में एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Odisha Bus Accident: ओडिशा के जाजपुर में बड़ा हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 7 की मौत और 40 घायल

भुवनेश्वर: ओडिशा के जाजपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सोमवार देर रात एक बस ओवरब्रिज से नीचे आ गिरी। घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लगभग 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है। बस यात्रियों को लेकर बंगाल जा रही थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना के बाद मौके पर अधिकारियों को भेजा है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 55 यात्रियों को ले जा रही बस पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया जा रही थी। बस के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन रसूलपुर क्षेत्र में रात करीब 8 बजे जाजपुर के बाराबती चौक के पास ओवरब्रिज से नीचे गिर गया।

बस काटकर निकाले गए यात्री

सूचना मिलने पर रसूलपुर और चंडीखोल फायर स्टेशनों से अग्निशमन सेवा कर्मी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को बचाया। दमकल कर्मियों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बस से निकाला। बचाव अभियान में 16 एम्बुलेंस और क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

Exit mobile version