मैनपुरी: भारी पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर, खेतों पर बनी थी बिल्डिंग

यूपी के मैनपुरी में राजस्व विभाग ने खेतों पर अवैध रूप से बनी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला दिया है। डीलरों ने लोगों के साथ धोखा करके मकान बेचे थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 July 2024, 3:45 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: सदर तहसील के मैनपुरी शहर में उपजिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशन में राजस्व  टीम ने अवैध कालोनी पर बुलडोज़र चलाकर अवैध मकानों को तोड़ दिया है। डीलरों ने खेतों की जमीन दिखाकर मकान बनाने के लिए धोखे से बेच दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने अवैध कॉलोनी को हटा दिया है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राजस्व व नगरपालिका टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में बिना आबादी घोषित बिना नक्शा पास मकानों पर बुलडोज़र चलवा दिया है। आपको बताते चलें कि विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। 

कुछ समय पहले दबंग प्रॉपर्टी डीलरों अवैध कालोनियां काटते हुए लोगों को जमीन बेची थी।  जिसके बाद खेतों पर अवैध रूप से बिल्डिंग खड़ी कर दी गईं थी। वहीं विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दबंग प्रॉपर्टी डीलरों ने राजस्व विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाया था। उन्होंने आबादी की ज़मीन को खेत बताकर रजिस्ट्री करवाई थी।

Published : 
  • 16 July 2024, 3:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement