
मैनपुरी: हाथरस भगदड़ हादसे के बाद पुलिस नामजद आरोपी नारायण साकार विश्वहरि उर्फ भोले बाबा को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बुधवार देर रात भोले बाबा के मैनपुरी स्थित आश्रम पर भी छापा मारा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस की छापेमारी के बाद भोले बाबा के आश्रम से 500 मीटर बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। आश्रम जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बेरिकेटिंग लगा रखी है और हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिससे बाबा के आश्रम में आने जाने वाले लोग भय के मारे आश्रम में नहीं आ रहे है।
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बाबा ने आश्रम पर लगी लाइटों को बंद करने का भी निर्देश दिया है। जिससे आश्रम में अंधेरा छा गया है।
Published : 4 July 2024, 10:59 AM IST
Topics : Bhole Baba s ashram mainpuri police आश्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भोले बाबा मैनपुरी सन्नाटा हाथरस हादसा