
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में इन दिनो शराब तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मैनपुरी का हैं जंहा प्रचुन के सामान के आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादादाता के अनुसार औंछा थाना पुलिस और एसओजी टीम से संयुक्त कार्यवाही करते हुए पड़रिया चौराहे के नजदीक कैंटर से तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा ब्रांड की करीब दस लाख की 40 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।
शराब तसक पकड़े गए आरोपी की पहचान वाजिद के रुप में हुई हैं जो हरियाणा के नूह का रहना वाला हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे किया हैं। वाजिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके मालिक राकेश बंसल और गौरव कसाना हरियाणा से कम दामों पर शराब खरीद कर गुजरात में तीन गुना कीमत पर बेचते हैं।
पुलिस ने बताया तस्कर जब्त की गई 40 पेटी शराब गुजरात ले जाने वाला था जंहा शराबबंदी लागू हैं।
Published : 24 September 2024, 6:24 PM IST
Topics : 40 पेटी arrested Auncha Police Station Liquor Smuggling mainpuri police जब्त पुलिस मैनपुरी शराब तस्करी