
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दर्शकों को पहले इस फिल्म को लेकर किसी प्रकार की कोई उम्मीद नहीं थी।
दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि अजय देवगन की यह फिल्म थिटेयर ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी।
लेकिन अजय देवगन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ मैदान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कुछ ना कुछ अपने खाते में लेकर आ ही रही है।
अजय देवगन की मैदान को थियेटर्स में आए पांच दिन हो चुके हैं और फिल्म पांचवें दिन भी एक उम्मीद बनी हुई है कि धीरे-धीरे फिल्म की कमाई की रफ्तार तेज हो सकती है।
मैदान फिल्म कलेक्शन
अजय देवगन की मैदान ने थियेटर्स में रिलीज होने के पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म की पांच दिन की कमाई 23.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।
फिल्म ने ओपनिंग में 2.6 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद मैदान ने थियेटर्स में 12 अप्रैल को 4.5 करोड़, 13 अप्रैल को 5.75 करोड़, 14 अप्रैल को 6.4 करोड़ और 15 अप्रैल को 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म अभी 50 करोड़ के करीब नहीं आई हैं।
Published : 16 April 2024, 5:45 PM IST
Topics : Ajay Devgan Box Office Collection Maidaan theaters अजय देवगन कलेक्शन फिल्म मैदान सिनेमाघरों