
महराजगंज: एससी/एसटी एक्ट को लेकर सरकार के खिलाफ सवर्णों का गुस्सा आये दिन देखने को मिलता रहता है। ऐसे लोगों का मानना है कि सरकार वोट बैंक में सेंध लगाने के लिये एससी/एसटी वर्ग को खुश करना चाहती है, जबकि संवर्णों को सरकार हर मोर्चे पर कुचलने का काम कर रही है।
एससी/एसटी एक्ट के विरोध के खिलाफ सोमवार को घुघुली नगर में भारी संख्या में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सवर्णों व अन्य पिछड़ा वर्गों के साथ सरकार भेद-भाव कर रही है। इस कारण सरकार की नीयत पर बड़ा प्रशनचिन्ह खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस एक पक्षीय एक्ट को खत्म किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुई सांझ, मंदिरों में सजी कन्हैया की मनमोहक झांकियां
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को एससी/एसटी एक्ट में संशोधन करना चाहिए। एससी/एसटी एक्ट जिनके ऊपर भी आरोपी समझते हुए लगाया जाए निष्पक्ष जांच के उपरांत अगर आरोपी निर्दोष हो तो उसी एक्ट के अंतर्गत आरोप लगाने वाले व्यक्ति को सजा भुगतना पड़े।
सभी युवाओं ने कहा कि अगर अपेक्षित कार्यवाही वर्तमान सरकार द्वारा नहीं की गयी तो उनका विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर धीरज तिवारी समेत भारी संख्या में युवा मौजूद रहे ।
Published : 3 September 2018, 4:32 PM IST
Topics : Mahrajganj SC ST एससी एसटी महराजगंज युवा विरोध प्रदर्शन