हिंदी
महाराजगंज: ठूठीबारी के प्राइवेट कंचन हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। महिला की स्थित को नाजुक होने के कारण महिला को अस्पताल के बाहर कर डॉक्टर फरार हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता रामसती सिसवा बाजार के पकड़ी चौबे की निवासिनी है। वह मलेरिया और पथरी से पीड़ित थी। पथरी के इलाज के लिए डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए बताया था। महिला के परिजनों ने बताया की अस्पताल के लोगों ने ऑपरेशन के नाम पर 20,000 रुपये जमा कराया और दवा का दाम अलग से देना पड़ा। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत गंभीर हो गई जिससे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को गम्भीर देखते हुए मरीज को अस्पताल से बाहर करके डॉक्टर खुद फरार हो गए।
Published : 7 June 2018, 6:31 PM IST
No related posts found.