महराजगंज: घर का छज्जा गिरने से बाथरूम में नहा रहे बच्चे की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बारिश के कारण जान-माल के नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश के कारण घर पर बना छज्जा टूटने से एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि तीन बच्चे बुरी तरह घायल हो गये हैं। पूरी खबर..

Updated : 8 August 2018, 1:43 PM IST
google-preferred

महराजगंज (परतावल):  श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में महुअवा महुई में एक घर की छत पर छज्जा अचानक गिर गया। इस छज्जे पर बाथरूम बनाया गया था। हादसे के वक्त बाथरूम में नहा रहे बच्चे की छज्जा टूटकर गिरने से मौत हो गयी। इस हादसे में तीन और बच्चे घायल हो गये है, जिन्हें इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक महुअवा महुई निवासी लालबचन निषाद के घर छत के ऊपर छज्जे पर बने बाथरूम में पडोसी दिनेश निषाद की सात वर्षीय लडकी चांदनी, दस वर्षीय लडका चन्दन,  बारह वर्षीय लड़का मोहर और पड़ोसी अशोक निषाद का दस वर्षीय लड़का मनोहर मंगलवार की शाम नहा रहे थे। क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिश के कारण छज्जा अचानक टूटकर गिर गया, जो वहां नहा रहे चारों बच्चे के ऊपर गिर पड़ा।

सभी बच्चे छज्जे के मलबे में दब गये। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को निकाल कर ग्राम प्रधान सुदीश निषाद के गाड़ी से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया। इस हादसे में बुरी तरह घायल मोहर पुत्र अशोक की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। 

 

Published : 
  • 8 August 2018, 1:43 PM IST

Related News

No related posts found.