महराजगंज: विघ्नहर्ता गणेश के स्वागत में जुटने लगे भक्त, इस बार स्थापित होगी सबसे बड़ी मूर्ति

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही जनपद के लोग विघ्नहर्ता गणेश के स्वागत की तैयारियों में जुटने लगे है। गणपति महोत्सव के लिये लोगों में इस बार अभूतपूर्व उल्लास देखने को मिल रहा है। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव की स्पेशल रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 September 2018, 1:13 PM IST

महराजगंज: गणपति बप्पा के स्वागत के लिए भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रत्येक वर्ष की तरह से इस बार भी गणपति महोत्सव की तैयारियां जिले में जोरों से शुरू हो गयी है।  हर नगर-कस्बे में बच्चों और बड़ों द्वारा गणेश पूजन के लिये धन एकत्रित करने के साथ ही तरह-तरह की तैयारियां शुरू हो गयी है। 13 सितंबर को गणेश महोत्सव मनाया जायेगा

यह भी पढ़ें: महराजगंज: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुई सांझ, मंदिरों में सजी कन्हैया की मनमोहक झांकियां 

भगवान गणेश की तैयार की जा रही मूर्ति

 

गणपति महोत्सव के मौके पर वीर बहादुर नगर में रखी जाने वाली गणपति की मूर्ति की तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है। इस मूर्ति को बनाने के लिए कुशल कारीगरों द्वारा लगातार तीन महीनों से काम किया जा रहा है। इस मूर्ति की सबसे खास बात यह होगी की यह लगभग 15 फीट ऊंची होगी जो अब तक की जिले की सबसे उंची और बड़ी मूर्ति भी होगी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: छात्र संघ चुनाव के नामांकन में बाधा, विवाद के बाद कॉलेज पहुंचे SDM, पुलिस बल तैनात 

गणपति की मूर्ति के साथ ही गणपति की सवारी कहे जाने वाले मूशक को भी मूर्तिकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही इस बार बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया का भी आयोजन सुनिश्चित कर दिया गया है।  

Published : 
  • 3 September 2018, 1:13 PM IST