हिंदी
महराजगंज: पनियरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा चंदन चापि के बरहवा नर्सरी में मुख्यमंत्री योगी 1 जनवरी को वन टांगिया की ग्राम सभा के लोगों को राजस्व ग्राम का प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। सीएम योगी के इस दौरे को लेकर प्रशासन काफी सर्तक है और इसकी जोरदार तैयारियों की जा रही है।
पनियरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा चंदन चापि के बरहवा नर्सरी मे 1 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में वन टांगिया की ग्राम सभा के लोगों को राजस्व ग्राम का प्रमाण पत्र भी वितरण करेंगे।
इस दौरो को मद्देनजर रखते हुए आज कमिश्नर अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कई निर्देश भी दिये। कमिश्नर के साथ महराजगंज के जिला अधिकारी, पुलिस अधिक्षक, सीओ सदर, पनियरा थानाध्यक्ष के अलावा भारी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
Published : 28 December 2017, 5:07 PM IST
No related posts found.